हिंदूवादी नेता की हत्या पर अखिलेश यादव बोले, सत्ता परिवर्तन के बाद ही जनता को मिलेगी राहत
NEWS


" alt="" aria-hidden="true" />सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हिंदूवादी नेता रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े पर हत्या पर योगी सरकार पर निशाना साधा। जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रचार में व्यस्त हैं। यहां राजधानी में दिनदहाड़े हत्या हो गई।


रामनगरी अयोध्या में बम से हमला हुआ तो हापुड़ में दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी। हरचंदपुर रायबरेली में युवती की हत्या हो गई। छेड़छाड़, लूट, हत्या, बलात्कार में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों को पीछे छोड़ रहा है। विदेश तक में यूपी की बदनामी हो रही है। 2022 में सत्ता परिवर्तन के बाद ही जनता को इससे राहत मिल सकेगी।

अखिलेश के अलावा विपक्ष की अन्य पार्टियों ने भी सरकार पर निशाना साधा
48 घंटे में अपराधी नहीं पकड़े गए तो आंदोलन-शिवसेना
शिवसेना के प्रदेश प्रमुख विश्वजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में हिंदूवादी सरकार है फिर भी हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं। पहले कमलेश तिवारी की हत्या हुई और अब रणजीत बच्चन को मार दिया गया। शिवसेना ने कहा, 48 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी न होने पर शिवसेना प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी।



 



यूपी बन गया हत्याओं का प्रदेश : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’



कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी अपना प्रदेश छोड़ प्रचार मंत्री के रूप में देशभर में घूम रहे हैं। यूपी हत्याओं का प्र्रदेश बन गया है। ऐसी सरकार को बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

सरकार नहीं चला पा रहे योगी : बसपा
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कहा कि घटना बहुत गंभीर है। पार्टी निंदा करती है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार नहीं चला पा रहे हैं। उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।




पुलिस व सरकार का इकबाल खत्म : सुभासपा



कुछ महीनों पहले तक सरकार की साझीदार रही सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राजधानी में दिन-दहाड़े हत्या से जनता में दहशत है। प्रदेश में सरकार व पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी की नाक के नीचे हत्याओं का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।





Popular posts
निजामुद्दीन: जमात के 6 लोगों में कोरोना संक्रमण, 200 अस्पताल में भर्ती, मौलाना पर कसेगा शिकंजा
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को जमात के छह लोगों के सैंपल पॉजीटिव मिलने के बाद से उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करना शुरू कर दिया है। रात तक 85 लोगों को दिल्ली पुलिस डीटीसी बसों में भरकर लोकनायक अस्पताल लाई थी, जहां इनके सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन में रखा गया है। वहीं, 34 लोगों को एम्स के झज्जर स्थिति कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया है। इन्हीं में से छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी विदेशी नागरिक हैं।
<no title>
Image
आज सुबह तकरीबन 08:30 बजे अम्बाला चण्डीगढ़ रोड धूलकोट बैरियर चोराहे पर धुदं के कारण एक तेज रफ्तार होडां सिटी ने एक 16 पहिया ट्रक जो चण्डीगढ़ कि तरह जा रहा था ने जबरदस्त टक्कर मारी  जिस के कारण कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए ओर कार ड्राइवर को गभीर चोटें आई।
Image