Delhi Election 2020 : चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने कहा- शाहीन बाग एक संयोग नहीं बल्कि प्रयोग है
NEWS


 


" alt="" aria-hidden="true" />सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के चुनावी समर में उतरे उन्होंने कड़कड़डूमा के सीबीडी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में मोदी सीएए का विरोध करने वालों पर जमकर बरसे। उनहोंने कहा कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन संयोग नहीं, प्रयोग है। यह देश को तोड़ने की सोच है। 
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली को अराजकता में नहीं छोड़ सकते हैं। वोट बैंक की राजनीति से दिल्ली के लोग गुस्से में हैं। तिरंगा-संविधान के पीछे राजनीति हो रही है। ऐसे प्रदर्शनों के पीछे राजनीतिक खेल हो रहा है। कोर्ट ने भी इसपर नाराजगी जताई है। ये लोग कोर्ट की बात मानने को भी तैयार नहीं हैं। देश के टुकड़े करने वालों को आज तक बचाया जा रहा है। 


सीलमनपुर, जामिया, शाहीन बाग प्रदर्शन संयोग नहीं बल्कि प्रयोग है, अगर प्रदर्शन होता तो सरकार के बयान के बाद खत्म हो जाता। इनकी ताकत नहीं बढ़नी चाहिए, ऐसे लोगो को नहीं रोका तो कल कोई और रास्ता रोका जाएगा।  


उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राजनीति का खेल-खेल रहे हैं, ये लोग संविधान और तिरंगे के पीछे छिपकर असली साजिश से ध्यान हटा रहे हैं। केजरीवाल पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि अच्छी राजनीति के सपने का नकाब उतर गया है, इन लोगों का असली चेहरा सामने आ चुका है। इन्हीं लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय सेना पर सवाल खड़े किए थे।


पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली वालों को ऐसी सरकार नहीं चाहिए। पहले आए दिन बम धमाके होते थे, जान जाती थी,  लेकिन जब आतंकी को पुलिस ने मारा तो उसे फर्जी मुठभेड़ बताया गया।  ये लोग टुकड़े टुकड़े गैंग को आज तक बचा रहे हैं। 


उन्होंने कहा हाथ में झंडा लेकर देश को बांटा जा रहा है। इस मानसिकता को यहीं रोकना जरूरी है। 



Popular posts
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 200 लोगों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है। जबकि करीब 2 हजार लोगों की ट्रेसिंग चल रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च से निजामुद्दीन एरिया में जमात के लोग एकत्रित हो रहे थे। इनमें देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा विदेशों से भी कई लोग शामिल हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को जमात के छह लोगों के सैंपल पॉजीटिव मिलने के बाद से उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करना शुरू कर दिया है। रात तक 85 लोगों को दिल्ली पुलिस डीटीसी बसों में भरकर लोकनायक अस्पताल लाई थी, जहां इनके सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन में रखा गया है। वहीं, 34 लोगों को एम्स के झज्जर स्थिति कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया है। इन्हीं में से छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी विदेशी नागरिक हैं।
देश भर मे 1 मार्च से लागू होने वाले नए नियम जो आम आदमी की जिंदगी पर असर डाल सकता है।
Image
निजामुद्दीन: जमात के 6 लोगों में कोरोना संक्रमण, 200 अस्पताल में भर्ती, मौलाना पर कसेगा शिकंजा
दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी जमात से 6 लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार शाम तक 200 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया जा चुका है। इनमें से कई लोगों में बुखार, सर्दी जैसे संक्रमण के लक्षण भी मिले हैं। वहीं, दो हजार से ज्यादा लोगों की ट्रेसिंग भी शुरू हो चुकी है। दिल्ली सरकार ने पुलिस ने अब इस मामले में मार्कज के मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है।